चंडीगढ़ प्रेस क्लब चुनाव 2026-27 के नतीजे घोषित, सौरभ दुग्गल बने अध्यक्ष
कड़े मुकाबले में दोनों पैनलों के बीच कांटे की टक्कर, विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारी चुने गए
चंडीगढ़, 29 मार्च 2026: (सुशील कुमार):
चंडीगढ़ प्रेस क्लब के चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार चुनाव में दोनों पैनलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सौरभ दुग्गल ने 330 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर उमेश शर्मा 335 वोट लेकर विजयी रहे।
वाइस प्रेसिडेंट-I (महिला आरक्षित) पद पर आरती अग्निहोत्री को 321 वोट मिले, जबकि वाइस प्रेसिडेंट-II पद पर अजय जालंधरी 319 वोट प्राप्त कर निर्वाचित हुए।
सेक्रेटरी जनरल पद पर राजेश ढल्ल ने 311 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं सेक्रेटरी पद पर प्रभात कटियार 326 वोट लेकर विजयी रहे।
जॉइंट सेक्रेटरी-I के पद पर पवन तिवारी (319 वोट) और जॉइंट सेक्रेटरी-II के पद पर बृजेंदर गौर (314 वोट) चुने गए।
ट्रेज़रर पद पर जगतर एस. भुल्लर ने 310 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।
नतीजे घोषित होने के बाद प्रेस क्लब परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा विजेताओं को बधाइयां दी गईं।
News in English
Chandigarh, 29 March 2026: (Sushil Kumar):
The results of the Chandigarh Press Club elections 2026-27 have been declared. This time there was a tough fight between the two panels in the election.
Saurabh Duggal won the election by securing 330 votes. Umesh Sharma won the post of Senior Vice President with 335 votes.
Aarti Agnihotri got 321 votes for the post of Vice President-I (Women Reserved), while Ajay Jalandhari was elected to the post of Vice President-II with 319 votes.
Rajesh Dhalla won the post of Secretary General by securing 311 votes. Prabhat Katiyar won the post of secretary with 326 votes.
Pawan Tiwari (319 votes) was elected to the post of Joint Secretary-I and Brijender Gaur (314 votes) was elected to the post of Joint Secretary-II.
Jagtar S. Bhullar won the treasurer post by getting 310 votes.
After the results were declared, there was an atmosphere of joy and enthusiasm in the Press Club premises and congratulations were given to the winners.