चंडीगढ़ में ऑटो पर पार्किंग चार्ज लागू, ड्राइवरों में भारी नाराज़गी

एम.सी. के फैसले के खिलाफ ऑटो यूनियन का विरोध, पिक एंड ड्रॉप सुविधा दोबारा फ्री करने की मांग

चंडीगढ़: 22फरबरी (करनैल जीत) द्वारा ऑटो चालकों पर पार्किंग एंट्री फीस 28 रुपये लगाए जाने के फैसले से शहर के ऑटो ड्राइवरों में रोष देखने को मिल रहा है। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ था। पहले ऑटो चालकों को शोरूम और अन्य स्थानों के बाहर सवारी को पिक एंड ड्रॉप करने पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं देना पड़ता था, लेकिन अब हर पार्किंग में चार्ज देने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कई बार ऑटो चालकों को बीमार, बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को प्राइवेट अस्पताल, बैंक, मेडिकल स्टोर या बुढ़ापा पेंशन से जुड़े कार्यालयों तक छोड़ना पड़ता है, जो अधिकतर पार्किंग क्षेत्र के अंदर स्थित होते हैं। ऐसे में पार्किंग शुल्क लगाना गलत और अनुचित है।

ऑटो यूनियन की मांग है कि नगर निगम तुरंत यह पार्किंग चार्ज वापस ले और पहले की तरह पिक एंड ड्रॉप की सुविधा मुफ्त की जाए। यूनियन ने यह भी कहा कि जिन लोकल ऑटो पर यूनियन का स्टीकर लगा है, उन्हें फ्री एंट्री दी जानी चाहिए।
ऑटो चालकों ने प्रशासन से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो यूनियन आगे की रणनीति पर विचार करेगी।

Comments are closed.