होली मिलन परिवार समारोह को लेकर अग्रवाल वैश्य समाज की टीम ने विधायक नीना मित्तल से की मुलाकात

1 मार्च को जीरकपुर में होगा भव्य आयोजन, समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

रिपोर्टर: करनैलजीत | चंडीगढ़, 20 फरवरी 2026
“अग्रवाल वैश्य समाज, जीरकपुर” इकाई के अध्यक्ष कृष्ण गर्ग अपनी कार्यकारिणी टीम और साथियों सहित राजपुरा की विधायक नीना मित्तल से चंडीगढ़ में शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 1 मार्च 2026, रविवार को जीरकपुर में आयोजित होने वाले “होली मिलन परिवार समारोह” के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विधायक को कार्यक्रम में शामिल होने का स्नेहपूर्वक निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर पंजाब प्रदेश के प्रभारी राजेश अग्रवाल ने भी समारोह के उद्देश्य और कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए विधायक नीना मित्तल को समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।

अध्यक्ष कृष्ण गर्ग ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज भविष्य में समाज सेवा के कई कार्य करेगा, जिनमें रक्तदान शिविर लगाना, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री, कपड़े और जूते वितरित करना, मेडिकल कैंप आयोजित करना, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करना और जागरूकता अभियान चलाना शामिल है।

विधायक नीना मित्तल ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह पहले से ही अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ी हुई हैं और भविष्य में भी संस्था के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्यों में सहयोग देती रहेंगी।

इस मौके पर राजेश अग्रवाल, आनंद गुप्ता, विजय गर्ग, विजय जिंदल, जितेंद्र मित्तल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

English news

Reporter: Karnail Jeet | Chandigarh, February 20, 2026
Members of the Agarwal Vaishya Samaj, Zirakpur Unit, led by its president Krishan Garg, paid a courtesy visit to Neena Mittal, MLA from Rajpura, in Chandigarh. The delegation formally invited her to attend the “Holi Milan Parivar Samaroha” scheduled for Sunday, March 1, 2026, in Zirakpur.
During the meeting, Punjab in-charge Rajesh Agarwal briefed the MLA about the objectives and detailed program outline of the upcoming event and requested her gracious presence.
President Krishan Garg stated that the organization plans to expand its social service initiatives in the future. These include organizing blood donation camps, distributing educational materials, clothes, and shoes to underprivileged children, conducting medical camps, supporting the marriages of needy girls, and running public awareness drives.
MLA Neena Mittal appreciated the society’s social efforts and said she has long been associated with the organization. She assured continued cooperation and support in future welfare activities.
Rajesh Agarwal, Anand Gupta, Vijay Garg, Vijay Jindal, Jitendra Mittal, and other members were also present on the occasion.

Comments are closed.