आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल — चंडीगढ़ में कांग्रेस को बड़ी मजबूती
राजीव गांधी कांग्रेस भवन में हुए कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं की “घर वापसी”, आगामी नगर निगम चुनाव में जीत का दावा
चंडीगढ़: 23 फरवरी (करनैल जीत)
आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस को उस समय बड़ी राजनीतिक सफलता मिली जब आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता राजीव गांधी कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। यह जॉइनिंग कार्यक्रम चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की, एआईसीसी के सचिव चेतन चौहान और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पंचकुला से विधायक चंद्रमोहन की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी की तेज-तर्रार पार्षद प्रेमलता, पूर्व मेयर एवं पंजाब सरकार में चेयरमैन रहे प्रदीप छाबड़ा की धर्मपत्नी रितु छाबड़ा, आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ चुके कुलदीप कुकी 3200 वोट (धनास वार्ड) तथा यशपाल कालिया 2680 वोट (बापूधाम वार्ड) व हरजिंदर सिंह बावा (2336 वोट ) प्रमुख रूप से शामिल हैं। प्रेमलता ने कहा
कि आप आदमी पार्टी के पार्षदों ने मेयर चुनाव में मुझे मिलकर हराया उन पर कोई कार्रवाई नहीं की, ऋतु छाबड़ा ने कहा कि उनके पति के निधन के बाद जब उनके परिवार को जरूरत थी तब साथ नहीं दिया। कुलदीप कुक्की ने कहा कि उन्हें अहम पद पर बिठाने की बजाए पद मुक्त कर दिया ओर दिल्ली ओर पंजाब के नेताओं को हमारे ऊपर थोप दिया। येंकी कालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी पिछले बहुत समय से उनकी उपेक्षा कर रही थी। हरजिंदर सिंह बावा ने कहा कि पदोन्नति की बजाए पदावान्नित्यि कर दिया जहां में स्टेट का महासचिव था मुझे सचिव बना दिया फिर वार्ड अध्यक्ष बना दिया।
उल्लेखनीय है कि इन सभी नेताओं ने अपने-अपने वार्डों में दूसरे स्थान पर रहते हुए उल्लेखनीय वोट प्राप्त किए थे और जमीनी स्तर पर मजबूत जनाधार रखते हैं। नव-शामिल नेताओं और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में कांग्रेस भवन पहुंचकर “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “राहुल गांधी जिंदाबाद” के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक बना दिया।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि यह सभी साथियों की “घर वापसी” है। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके कांग्रेस परिवार में शामिल होने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस 35 के 35 वार्डों में जीत दर्ज कर अपना मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनाएगी।
एआईसीसी सचिव चेतन चौहान ने सभी नव-शामिल साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही विचारधारा की लड़ाई में शामिल होना चाहता है, कांग्रेस पार्टी उसका सम्मान और स्वागत करती है। उन्होंने स्थानीय सांसद मनीष तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अब नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस विजय का परचम लहराएगी।
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है और पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस आने वाले चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के सभी छह पार्षदों सहित पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व टीम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Watch our YouTube video
English News
Chandigarh: February 23 (Karnail jit)
Today, the Chandigarh Pradesh Congress got a major political breakthrough when many prominent leaders of the Aam Aadmi Party and hundreds of workers joined the Congress party during the program held at Rajiv Gandhi Congress Bhavan. Chandigarh Pradesh Congress Committee (HPCC) president H.S. The event was held in the presence of AICC secretary Chetan Chauhan and former Haryana deputy chief minister and Panchkula MLA Chandramohan.
Among those who joined the Congress are Aam Aadmi Party’s flamboyant councillor Premlata, former mayor and former Punjab government chairman Pradeep Chhabra’s wife Ritu Chhabra, Aam Aadmi Party’s Kuldeep Kuki (Dhanas ward) with 3200 votes and Yashpal Kalia 2680 votes (Bapudham ward) and Harjinder Singh Bawa (2336 votes). Premlata said
Replying to a question on how AAP councillors defeated her in the mayoral election, Ritu Chhabra said that her family did not support her when they needed it after her husband’s death. Kuldeep Kukki said that instead of putting him in an important post, he was relieved of the post and imposed the leaders of Delhi and Punjab on us. Yankee Kalia said that the Aam Aadmi Party had been neglecting him for a long time. Harjinder Singh Bawa said that instead of promotion, he made me a general secretary of the state, made me a secretary, then made a ward president.
It is noteworthy that all these leaders had received notable votes while finishing second in their respective wards and have a strong grassroots base. The newly-inducted leaders and their supporters beat drums
Comments are closed.