जिम से लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

प्रेस लाइट प्वाइंट पर वारदात, बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार युवक पर दागीं 9 गोलियां

चंडीगढ़ : 18 मार्च करनैल जीत,
शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मंगलवार रात प्रेस लाइट प्वाइंट के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने कार में जा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक जिम से अपने घर लौट रहा था और अपनी कार में सवार था। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उसका पीछा करते हुए उस पर करीब नौ गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Comments are closed.