राजपुरा के सिविल अस्पताल को मिले चार नए मल्टी पैरामीटर मॉनिटर

JSW Foundation की पहल से इमरजेंसी और गंभीर मरीजों की निगरानी होगी और बेहतर

राजपुरा, 17मार्च (सुशील कुमार):
स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत तथा आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए JSW Foundation द्वारा राजपुरा के सिविल अस्पताल को चार नए मल्टी पैरामीटर मॉनिटर भेंट किए गए हैं। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अस्पताल में आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम के दौरान ये मशीनें अधिकारियों को सौंपी गईं। इस मौके पर एस.एम.ओ. डॉ. शुभ कर्मदीप और अस्पताल स्टाफ ने बताया कि मल्टी पैरमीटर मॉनिटर आधुनिक तकनीक से लैस होते हैं, जो मरीजों के ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, ऑक्सीजन लेवल तथा अन्य महत्वपूर्ण संकेतों की लगातार निगरानी करने में बेहद सहायक होते हैं।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से इमरजेंसी वार्ड और गंभीर स्थिति वाले मरीजों के लिए ये मशीनें बहुत लाभकारी साबित होंगी। इससे मरीजों की स्थिति पर नजर रखना आसान होगा और समय पर उचित इलाज देकर उनकी जान बचाई जा सकेगी।

इस अवसर पर JSW Steel Coated Products Limited, राजपुरा तथा JSW Foundation के प्रतिनिधियों में मंदीप सिंह (Head Admin), दीपक जैन (Head Logistics & Safety), देवी प्रसाद शर्मा (Assistant Manager) और सुनील कुमार (Deputy Manager – CSR) भी मौजूद रहे।

अस्पताल प्रबंधन ने JSW Foundation का धन्यवाद करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं के इस प्रकार के सहयोग से सरकारी अस्पतालों की सेवा गुणवत्ता में बड़ा सुधार आता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह का सहयोग जारी रहेगा, ताकि लोगों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इलाका वासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे राजपुरा के सिविल अस्पताल में इलाज की सुविधाएं बढ़ेंगी और मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से इलाज की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होता है और मरीजों की देखभाल अधिक प्रभावी तरीके से की जा सकती है।

Our YouTube video

News in English

Rajpura, March 17 (Sushil Kumar):
In a significant step towards further strengthening and modernizing health services, four new multi-parameter monitors have been gifted to the Civil Hospital, Rajpura by JSW Foundation. This will provide even better health facilities to the patients coming to the hospital.

The machines were handed over to the authorities during a solemn ceremony held at the hospital. On this occasion, the S.M.O. Dr. Shubh Karmadeep and the hospital staff said that multi-parameter monitors are equipped with modern technology, which is very helpful in continuously monitoring the blood pressure, heart rate, oxygen level and other vital signs of the patients.

He said that these machines will prove to be very beneficial especially for emergency wards and patients with critical conditions. This will make it easier to monitor the condition of the patients and save their lives by providing timely and appropriate treatment.

On this occasion, representatives of JSW Steel Coated Products Limited, Rajpura and JSW Foundation Mandeep Singh (Head Admin), Deepak Jain (Head Logistics & Safety), Devi Prasad Sharma (Assistant Manager) and Sunil Kumar (Deputy Manager – CSR) were also present.

The hospital management thanked the JSW Foundation and said that such support of social organizations brings a big improvement in the quality of service of government hospitals. He expressed hope that such cooperation will continue in the future as well, so that people can get better and affordable health services.

The residents of the area also appreciated the initiative and said that it will increase the treatment facilities at the Civil Hospital of Rajpura and help the patients.

Comments are closed.