राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ ने मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस

चंडीगढ़ 14 फरवरी
मातृ-पितृ पूजन दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ के पदाधिकारियों—अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज, महासचिव लक्ष्मी शंकर चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम वर्मा, सुधीर शर्मा, सचिव एवं सांस्कृतिक सलाहकार रमन चतुर्वेदी, बीना जी आदि—ने सत्य सांई वृद्धाश्रम एवं सेवालय, सेक्टर-30, चंडीगढ़ में सेवा-भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुज़ुर्गों के साथ आत्मीय समय बिताया और उनसे संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान भजन, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे वातावरण भावनात्मक, आनंदमय और सकारात्मक बन गया।
पदाधिकारियों ने बुज़ुर्गों के जीवन अनुभवों, भावनाओं और दिनचर्या के बारे में जाना तथा उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास कराया। साथ ही सभी बुज़ुर्गों को खाद्य सामग्री, ताजे फल और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ भेंट की गईं।
संगठन प्रदेशाध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य बुज़ुर्गों के जीवन में मुस्कान लाना, उनके अकेलेपन को कम करना और समाज को यह संदेश देना है कि हमारे वरिष्ठ नागरिक सम्मान, समय और संवेदना के सबसे अधिक अधिकारी हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
“सेवा ही संस्कार है, और बुज़ुर्गों का सम्मान ही सच्ची मानवता।”

Comments are closed.