आईए एंड एडी नॉर्थ ज़ोन फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज़

उद्घाटन: मोहम्मद तैयब, आईएएस (सचिव, जेल विभाग, पंजाब सरकार)

चंडीगढ़, 16 फरवरी (विजन पंजाब 24 न्यूज़)
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 42 में महालेखाकार (लेखा व हक़दारी), पंजाब एवं यूटी चंडीगढ़ की ओर से आयोजित आईए एंड एडी नॉर्थ ज़ोन फुटबॉल टूर्नामेंट 2025–26 का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहम्मद तैयब, आईएएस, सचिव जेल विभाग, पंजाब सरकार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में ऊर्जा और टीम भावना को मजबूत करते हैं।
तृप्ति गुप्ता, महालेखाकार ने बताया कि इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट की कुल 7 टीमें—पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर—इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। अप महालेखाकार सुखनंदन सभरवाल और उप महालेखाकार मनीषा तूर ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए इसे पाँच दिवसीय रोमांचक टूर्नामेंट बताया।
पहले दिन के मैच परिणाम:
एजी पंजाब ने एजी उत्तराखंड को 6–0 से हराया
एजी दिल्ली ने एजी हिमाचल प्रदेश को 18–0 से पराजित किया
एजी हरियाणा ने एजी उत्तर प्रदेश को 2–1 से मात दी
टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आने वाले दिनों में और भी कड़े मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments are closed.