मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी • दोपहर 1:11 बजे मिली धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट • अस्पताल में मुख्यमंत्री भगवंत मान भर्ती, सुरक्षा और कड़ी
लोकेशन: मोहाली संवाददाता: सुशील कुमार
मोहाली में उस समय हड़कंप मच गया जब फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। यह धमकी दोपहर करीब 1:11 बजे मिली, जिसके बाद पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने फोर्टिस अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल के प्रवेश और निकास द्वारों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि इसी फोर्टिस अस्पताल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इलाज के लिए भर्ती हैं। इस कारण सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह धमकी “खालिस्तान नेशनल आर्मी” के नाम से दी गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी मोहाली और चंडीगढ़ में इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में झूठी साबित हुई थीं।
फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वालों की पहचान करने और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Watch our YouTube video
English
Location: Mohali Correspondent: Sushil Kumar
There was a stir in Mohali when there were reports of bomb threats to blow up Fortis Hospital and nearby schools. The threat was received at around 1:11 pm, prompting the Punjab Police and other security agencies to immediately go on alert mode.
As soon as the information was received, the police launched an intensive search operation in the premises of Fortis Hospital and surrounding areas. Security agencies started keeping a strict vigil at the entry and exit gates of the hospital and the security cordon was strengthened in the entire area.
It is being told that Punjab Chief Minister Bhagwant Mann is admitted to the same Fortis Hospital for treatment. Due to this, the security system has been further tightened and every person coming and going is being monitored.
According to preliminary information, this threat has been given in the name of “Khalistan National Army”. However, police officials say that such threats have been received in Mohali and Chandigarh in the past, which were later proved false.
At present, the police and intelligence agencies are taking this matter seriously and conducting a technical investigation. Officials say that every effort is being made to identify the threat makers and bring out the truth of the matter.
Security agencies have appealed to the people not to pay heed to rumours and report any suspicious items or activity to the police immediately.
Comments are closed.