लालड़ू में आदतन नशा तस्कर की अवैध संपत्ति ध्वस्त युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

लालड़ू में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, अवैध संपत्ति पर चला बुलडोज़र

लालड़ू, 20 फरवरी 2026 (सुशील कुमार)
पंजाब को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “युद्ध नशियां विरुद्ध” अभियान के तहत जिला एसएएस नगर पुलिस ने लालड़ू में कार्रवाई करते हुए एक आदतन नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया।
नगर परिषद लालड़ू की टीम ने विकास पेट्रोल पंप के पास ढेहा बस्ती में स्थित आरोपी लखन कुमार उर्फ लखन की अवैध निर्माण को गिराया।

यह कार्रवाई एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस और एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह के निर्देशों पर तथा एसपी डेरा बस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की निगरानी में की गई। मौके पर एसएचओ रणवीर सिंह और पुलिस पोस्ट नाहर की टीम भी मौजूद रही।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट और अन्य धाराओं के तहत 7 एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Watch our YouTube video

English news

Lalru, February 20, 2026 (Sushil Kumar)
Under the “War Against Drugs” campaign being carried out to make Punjab drug-free, the SAS Nagar Police took action in Lalru and demolished the illegal property of a habitual drug trafficker.

A team of the Nagar Council Lalru demolished the unauthorized construction of the accused, Lakhan Kumar alias Lakhan, located in Dheha Basti near Vikas Petrol Pump.

This action was carried out on the directions of SSP Harmandeep Singh Hans and SP (Rural) Manpreet Singh, under the supervision of SP Dera Bassi Bikramjit Singh Brar. SHO Ranvir Singh and the team from Nahar Police Post were also present at the spot.

According to the police, the accused already has seven FIRs registered against him under the NDPS Act, Excise Act, and other sections. Police officials stated that strict action against drug traffickers will continue in the future as well.

Comments are closed.